महिलाओं के लिए खुशखबरी! CM आज खातों में ट्रांसफर करेंगे पैसे, यहां चेक करें स्टेटस

Edited By Himansh sharma, Updated: 08 Mar, 2026 11:45 AM

cm sai to transfer mahatari vandana yojana 25th installment today

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए आज बड़ी राहत की खबर है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए आज बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त आज जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai बस्तर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान योजना की राशि डिजिटल माध्यम से सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे।

राज्य सरकार के अनुसार इस बार 69 लाख से अधिक महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए सरकार की ओर से सैकड़ों करोड़ रुपये की राशि जारी की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके परिवार के खर्चों में सहयोग देना है।

हर महीने मिलते हैं 1000 रुपये

महतारी वंदन योजना के तहत राज्य की पात्र विवाहित महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। सरकार का मानना है कि इससे महिलाओं की आर्थिक स्वावलंबन, स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार होगा और परिवार में उनकी निर्णय लेने की भूमिका भी मजबूत होगी।

25वीं किस्त का स्टेटस ऐसे करें चेक

यदि आप महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त का स्टेटस देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें—

सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/

होम पेज पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।

अब नया पेज खुलेगा, जिसमें लाभार्थी क्रमांक या मोबाइल नंबर दर्ज करें।

इसके बाद कैप्चा कोड भरें और Submit बटन पर क्लिक करें।

क्लिक करते ही आपके सामने भुगतान की पूरी स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।

महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

राज्य सरकार के अनुसार इस योजना का उद्देश्य महिलाओं के प्रति भेदभाव और असमानता को कम करना, उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार करना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। यही कारण है कि इस योजना को राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!