‘ये CM Mohan पर नहीं हिंदुत्व पर हमला, इसके पीछे जॉर्ज सोरोस और पाकिस्तान की साजिश’ मुख्यमंत्री पर लगे आरोपों पर बोले BJP नेता

Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Jun, 2026 11:54 AM

this is an attack on hindutva not cm mohan there is a conspiracy by george so

भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगे ज़मीन सौदों के आरोपों के बीच भाजपा नेताओं ने इन दावों को सिरे से खारिज किया है। पार्टी का कहना है कि यह हमला सिर्फ मुख्यमंत्री पर नहीं, बल्कि हिंदुत्व और सनातन धर्म पर है, और इसके पीछे विदेशी...

भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगे ज़मीन सौदों के आरोपों के बीच भाजपा नेताओं ने इन दावों को सिरे से खारिज किया है। पार्टी का कहना है कि यह हमला सिर्फ मुख्यमंत्री पर नहीं, बल्कि हिंदुत्व और सनातन धर्म पर है, और इसके पीछे विदेशी एजेंसियों और जॉर्ज सोरोस की साजिश है।

भाजपा नेता संजय नगायच का आरोप है कि कांग्रेस, 'टुकड़े-टुकड़े गैंग', जॉर्ज सोरोस और कुछ अमेरिकी-पाकिस्तानी एजेंसियां मिलकर सीएम की छवि खराब करने की कोशिश कर रही हैं। सजय नगायच का कहना है कि सीएम यादव पूरे देशभर में एक नया सनातन का चहरा न बने इसीलिए उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है। बताया कि सीएम मोहन यादव रियल एस्टेट का काम करते है। उनकी बहुत सारी कंपनियां भी थी। जिससे उन्होंने अब रिजायन कर दिया है।

भाजपा नेता का कहना है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने कोई जमीन नहीं खरीदी नहीं है। साथ ही सीएम पर लगे सभी आरोपों को दुर्भाग्यजनक बताया है। संवादाताओं के इस सवाल पर कि मामले में जांच होनी चाहिए? पर भाजपा नेता ने जवाब दिया कि रिकार्ड निकल रहा है, और रिकार्ड निकला भी है। कहा कि अगर मोहन यादव जी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद जमीनी खरीदी ही नहीं है। तो फिर जांच किस चीज की जाएगी। अगर जांच होनी भी चाहिए तो संगठन और बड़े अधिकारी पूरी जिम्मेदारी से भूमिका निभाते है। फिलहाल, भाजपा नेता ने सीएम यादव पर लगे सभी आरोपो को गलत और निराधार बताया है।  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!