विधानसभा के बाहर गांधी प्रतिमा के सामने सिर के बल खड़े होकर विधायक ने शुरू की तपस्या, लगाए गंभीर आरोप

Edited By Himansh sharma, Updated: 27 Feb, 2026 02:20 PM

congress mla protests with headstand outside assembly makes serious allegations

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान उस वक्त सियासी हलचल तेज हो गई

भोपाल (इजहार खान): मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान उस वक्त सियासी हलचल तेज हो गई, जब श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल गांधी प्रतिमा के सामने शीर्षासन करते नजर आए। विधानसभा के बाहर उन्होंने उल्टा खड़े होकर विरोध दर्ज कराया और इसे गांधीवादी तपस्या बताया।

विधायक का आरोप है कि पिछले एक महीने में उनके खिलाफ तीन नई FIR दर्ज की गई हैं, जबकि अब तक कुल 15 मामले कायम किए जा चुके हैं। उनका कहना है कि वे जनता और गौ माता से जुड़े मुद्दों को उठाते हैं, लेकिन बदले में उनके खिलाफ केस दर्ज कर दिए जाते हैं।

बाबू जंडेल ने बताया कि शिवपुरी में गौ माता के संरक्षण को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था, इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। शिव बारात के दौरान भी उन पर FIR की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि जनहित के सवाल उठाने पर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

विधानसभा सत्र के दसवें दिन यह अनोखा प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया। गांधी प्रतिमा के सामने शीर्षासन करते हुए विधायक ने कहा,

“मैं गांधीवादी हूं, इसलिए अन्याय के खिलाफ सत्याग्रह कर रहा हूं। जब तक मेरे खिलाफ दर्ज FIR वापस नहीं ली जातीं, मेरा विरोध जारी रहेगा। विधानसभा परिसर में इस प्रदर्शन के बाद राजनीतिक तापमान और बढ़ गया है। कांग्रेस इसे लोकतांत्रिक अधिकारों की आवाज बता रही है, जबकि सत्ता पक्ष इसे नाटक करार दे रहा है। अब नजर इस बात पर है कि सरकार इस अनोखे ‘शीर्षासन विरोध’ पर क्या रुख अपनाती है।

PunjabKesariइससे पहले कांग्रेस ने किया वॉकआउट

इससे पहले इसी मामले को लेकर कांग्रेस विधायकों ने सदन में आवाज उठाई। जब उनकी बात नहीं सुनी गई, तो कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा,

“क्या कांग्रेस विधायकों को जनता की आवाज उठाने का हक नहीं है? हम सवाल उठाते हैं तो हमारे खिलाफ कार्रवाई की जाती है। विधानसभा में आवाज उठाते हैं तो वहां भी नहीं सुना जाता। इसी वजह से आज हमने वॉकआउट किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!