राज्य में अपनी ही सरकार के खिलाफ BJP विधायक का मोर्चा, सड़क पर उतरकर दी आंदोलन की चेतावनी

Edited By Himansh sharma, Updated: 06 Mar, 2026 03:02 PM

bjp mla warns of protest against own government over road widening

मध्यप्रदेश में सड़क चौड़ीकरण को लेकर सियासत गरमा गई है।

उज्जैन: मध्यप्रदेश में सड़क चौड़ीकरण को लेकर सियासत गरमा गई है। उज्जैन उत्तर से भाजपा विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा अपनी ही सरकार के फैसले के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं। पिपलीनाका क्षेत्र में प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण का विरोध करते हुए उन्होंने जनआंदोलन की चेतावनी दी है।

विधायक कालूहेड़ा का कहना है कि यदि सड़क को 24 मीटर से ज्यादा चौड़ा किया गया तो वे खुद सड़क पर उतरकर आंदोलन का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री को गलत जानकारी दी जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों की समस्याएं सही तरीके से सामने नहीं आ पा रही हैं।

दरअसल, नगर निगम ने क्षेत्र के कई मकान और दुकानों को हटाने के लिए नोटिस जारी किया है और लोगों को 7 दिन के भीतर जगह खाली करने का निर्देश दिया है। नोटिस के बाद कई घरों का हिस्सा महज 10 से 20 फीट तक ही बच रहा है, बाकी हिस्से को बुलडोजर से हटाने की तैयारी की जा रही है।

नोटिस मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और बड़ी संख्या में विधायक कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और विधायक की गाड़ी के सामने बैठकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि वे उनकी लड़ाई में साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की भावना का सम्मान करना उनकी जिम्मेदारी है और यदि जरूरत पड़ी तो वे खुद सड़क पर उतरकर आंदोलन का नेतृत्व करेंगे। साथ ही उन्होंने कलेक्टर से मुख्यमंत्री तक सही जानकारी पहुंचाने की बात भी कही।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!