जींस पहनकर पेश हुए पुलिसकर्मी, IG ने 3 को किया सस्पेंड

Edited By Himansh sharma, Updated: 21 Mar, 2026 11:29 AM

3 cops suspended for wearing jeans before ig

मध्यप्रदेश के शहडोल से अनुशासन को लेकर सख्त संदेश देने वाली बड़ी खबर सामने आई है।

शहडोल: मध्यप्रदेश के शहडोल से अनुशासन को लेकर सख्त संदेश देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस महानिरीक्षक एन चैत्रा ने तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

दरअसल, आईजी द्वारा उप पुलिस अधीक्षकों के थाना भ्रमण और बैठकों की जानकारी मांगी गई थी, लेकिन संबंधित पुलिसकर्मी समय पर सही जानकारी नहीं दे सके। इसी दौरान प्रधान आरक्षक प्रवीण कुमार तिवारी जींस पहनकर आईजी के सामने पेश हो गए, जिसे वर्दी नियमों का सीधा उल्लंघन और अनुशासनहीनता माना गया।

इस मामले में रीडर शाखा में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक परवेज खान और आरक्षक गौरव सिंह भी लापरवाही के दोषी पाए गए। तीनों पर कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही और आदेश की अवहेलना का आरोप लगा।

आईजी ने सख्त रुख अपनाते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर उनकी मूल इकाई में वापसी के आदेश जारी कर दिए हैं।

 संदेश साफ: पुलिस विभाग में अनुशासन और वर्दी के नियमों से कोई समझौता नहीं—जरा सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!