Edited By Desh Raj, Updated: 12 Mar, 2026 03:33 PM

वैसे तो साल 2026 में काफी छुट्टियां है और जारी मार्च महीने में भी छुट्टियों की भरमार है। इसी कड़ी में छतीसगढ़ के कबीरधाम जिले में 3 स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। स्कूल-कॉलेज और शासकीय कार्यालयों में छुट्टियों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए ये एक...
(कवर्धा): वैसे तो साल 2026 में काफी छुट्टियां है और जारी मार्च महीने में भी छुट्टियों की भरमार है। इसी कड़ी में छतीसगढ़ के कबीरधाम जिले में 3 स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। स्कूल-कॉलेज और शासकीय कार्यालयों में छुट्टियों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए ये एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल कबीरधाम जिले में वर्ष 2026 के लिए 3 महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने इन तिथियों को स्थानीय अवकाश के रूप में स्वीकृति प्रदान की है।
3 अगस्त, दशहरा पर्व की महाअष्टमी 19 अक्टूबर, और दीपावली के बाद भाई दूज पर्व 11 नवंबर को अवकाश
दरअसल जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, श्रावण मास का प्रथम सोमवार 3 अगस्त, दशहरा पर्व की महाअष्टमी 19 अक्टूबर और दीवाली के बाद मनाए जाने वाले भाई दूज पर्व 11 नवंबर 2026 को कबीरधाम जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में स्थानीय अवकाश रहेगा। लेकिन साथ ही आपको बता दें कि इन अवकाशों के दौरान कोषालय और उपकोषालय कार्यालय खुले रहेंगे।
दरअसल जिला प्रशासन ने यह व्यवस्था इसलिए की है ताकि सरकारी वित्तीय लेन-देन और अन्य आवश्यक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
कबीरधाम जिले में इन पर्वों का विशेष महत्व
आपको बता दें जो स्थानीय अवकाश इन पर्वों को लेकर प्रशासन ने किए हैं, इन उत्सवों का कबीरधाम जिले में विशेष धार्मिक और सामाजिक महत्व है। इनको लेकर लोगों में खास उत्साह और आस्था रहती है और लोगों के लिए बड़े जुडाव का कारण है।
क्योकि श्रावण मास का पहला सोमवार भगवान शिव की आराधना के लिए खास तौर से अलग महत्व रखता है। वहीं दशहरा की महाअष्टमी में भी लोगो में खास धूम रहती है। साथ ही दीपावली के बाद मनाया जाने वाला भाई दूज पर्व भी जिले में उत्साह और श्रद्धा के साथ जबरदस्त तरीके से मनाया जाता है।इसके चलते ही कबीरधाम में स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं।