Edited By Vikas Tiwari, Updated: 13 Feb, 2026 05:37 PM

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से राजनांदगांव जिले को बड़ी विकासात्मक स्वीकृति मिली है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि (SDMF) के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए जिले में 5 करोड़ 77...
रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से राजनांदगांव जिले को बड़ी विकासात्मक स्वीकृति मिली है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि (SDMF) के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए जिले में 5 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की राशि मंजूर की है।
इस राशि से जिले में तटबंध निर्माण, पुल-पुलिया तथा स्टॉपडैम जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों का उद्देश्य मानसून के दौरान बाढ़ की आशंका को कम करना और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को सुगम बनाना है। राजनांदगांव विकासखंड के भर्रेगांव, जंगलेसर-मोखला, धामनसरा-मोहड़, रातापायली, मोखली और दाउटोला में एनीकट तटबंध संरक्षण कार्य होंगे। इसके अलावा जिले के विभिन्न ग्रामों में पुलिया निर्माण और छुरिया विकासखंड में स्टॉपडैम निर्माण का कार्य भी प्रस्तावित है। डॉ. रमन सिंह ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस स्वीकृति के लिए विष्णुदेव साय, टंकराम वर्मा एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।