MP के सिंगरौली में मोर का शिकार, पकाने की थी तैयारी! वन विभाग ने 3 आरोपियों को दबोचा

Edited By Himansh sharma, Updated: 09 Mar, 2026 12:54 PM

national bird peacock hunted in singrauli 3 accused arrested by forest departme

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार करने का मामला सामने आया है

सिंगरौली (अंबुज तिवारी): मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार करने का मामला सामने आया है.वन विभाग ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

मामला वन परिक्षेत्र करथुआ का है. वन परिक्षेत्र अधिकारी दिव्यांशु सिंह के मुताबिक 7 फरवरी को ग्राम धानी निवासी 3 लोगों ने मादा मोर का शिकार किया था.और खाने की योजना बनाई थी.अवैध शिकार की सूचना मिलते ही तत्काल वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की.10 दिन के भीतर वन विभाग की यह दूसरी बड़ी कार्यवाही है.इससे पूर्व करथुआ रेंज में ही मादा सांभर के शिकार के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था.

वन टीम ने मौके से 3 आरोपियों हिंछलाल केवट(68 वर्ष) पिता लालजी केवट,रज्जू केवट(51वर्ष) पिता नन्हई केवट व सुरेन्द्र केवट(27वर्ष) पिता हीरा केवट को गिरफ्तार के लिया.तीनों आरोपियों के कब्जे से मोर के पंख और पकाने के लिए काटकर तैयार किया गया मांस और कुछ मात्रा में पका हुआ मांस भी बरामद किया गया है.

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!