सिंगरौली में होली के दिन चाकूबाजी, बाइक विवाद में 3 युवक घायल

Edited By Himansh sharma, Updated: 04 Mar, 2026 07:00 PM

singaroli holi clash 3 injured in knife attack over minor bike dispute

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र में होली के दिन चाकू बाजी का मामला सामने आया है

सिंगरौली (अंबुज तिवारी): मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र में होली के दिन चाकू बाजी का मामला सामने आया है. इस घटना में तीन लोग बुरी तरह घायल हुए हैं.जिनका इलाज अस्पताल में जारी है 

घटना बुधवार दोपहर की है.पुलिस ने बताया कि खुटार चौकी क्षेत्र के पोखरा तालाब के पास दोपहर लगभग 2 बजे बाइक टकराने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ.देखते ही देखते बात बढ़ गई.जिसमें दो युवकों ने दूसरे पक्ष के तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया और कई वार किए. इस हमले में तीनों युवकों को गंभीर चोटे आई हैं.

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने दो आरोपियों रुद्र प्रताप सिंह गहरवार और कमलेश शाह के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में ले लिया है..पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि एक दिन पहले ही पुलिस ने होली त्यौहार को लेकर एडवाइजरी जारी कर सभी से शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील की थी.

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!