रायपुर में होली से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 घंटे में 154 नशेड़ी चालक पकड़े गए

Edited By Himansh sharma, Updated: 28 Feb, 2026 01:32 PM

raipur police crack down on drunk drivers before holi

होली से पहले राजधानी रायपुर की सड़कों पर पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है।

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): होली से पहले राजधानी रायपुर की सड़कों पर पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। सिर्फ 3 घंटे के विशेष अभियान में 154 वाहन चालकों को शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़ा गया। सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया है और अब न्यायालय के माध्यम से करीब ₹15 लाख 40 हजार का जुर्माना वसूला जाएगा।

रात 10 बजे से 1 बजे तक सघन चेकिंग अभियान

यातायात पुलिस ने तेलीबांधा, जयस्तंभ चौक, भाठागांव, पंडरी, टाटीबंध, खमतराई, पचपेड़ी नाका सहित 8 प्रमुख पॉइंट पर स्टॉपर लगाकर चेकिंग की। ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच में बड़ी संख्या में लोग नशे में ड्राइव करते मिले।

जब्त किए गए वाहनों का ब्योरा

64 कार

65 मोटरसाइकिल

08 ट्रक

12 टाटा एस पिकअप

01 बोलेरो

02 माजदा

01 ट्रैक्टर

01 ई-रिक्शा

PunjabKesariहर आरोपी पर ₹10,000 न्यूनतम जुर्माना

सभी मामलों को कार्य दिवस में न्यायालय में पेश किया जाएगा। शराब पीकर वाहन चलाने पर मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत प्रति केस ₹10,000 का न्यूनतम जुर्माना तय है।

 होली तक रोज चलेगा अभियान

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर आने वाले दिनों में शहर के अलग-अलग इलाकों में रोज रात चेकिंग होगी। नशे में वाहन चलाने पर सीधी जब्ती और भारी जुर्माना किया जाएगा।

पुलिस की अपील

नशे में गाड़ी चलाकर अपनी और दूसरों की जान खतरे में न डालें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!