ढाबा संचालक को उठाकर ले गई पुलिस, झूठे केस में फंसाने की दी धमकी, ASI सहित 3 पुलिसवाले लाइन अटैच

Edited By Desh Raj, Updated: 14 Apr, 2026 05:18 PM

extortion by threatening dhaba owner 3 policemen including asi  line attached

छतीसगढ़ के बिलासपुर से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई थी। यहां पर कुछ पुलिस वालों ने ढाबा संचालक को डरा-धमकाकर वसूली की थी।

(बिलासपुर): छतीसगढ़ के बिलासपुर से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई थी। यहां पर कुछ पुलिस वालों ने ढाबा संचालक को डरा-धमकाकर वसूली की थी। अब इन पुलिस वालों पर एक्शन हुआ है। एएसआई (ASI) समेत 3 पुलिसकर्मियो को लाइन अटैच किया गया है।

ढाबा संचालक से अवैध शराब के नाम पर वसूली और झूठे मामले में फंसाने की धमकी

दरअसल मामला ढाबा संचालक से अवैध शराब के नाम पर वसूली और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का है। इसी  आरोप पर पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई की गई है। एसएसपी ने एएसआई के साथ ही तीन पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। पुलिस वालों के इस कारनामें को विभाग ने गंभीरता से लिया और कड़ा एक्शन किया।

जानकारी के मुताबिक तीनों पुलिसकर्मियों ने ढाबा संचालक को पकड़ा था। उसको थाने में ले जाने की बजाय एक खंडहरनुमा मकान में रखा। वहीं पर उसको धमकाया और अवैध शराब की कार्रवाई करने की धमकी दी। इसके बाद वो उससे मामले को लेकर सौदेबाजी करने लगे।

जब थाने में दूसरे पुलिसकर्मियों को इस बात की भनक लगी तो  बिना कार्रवाई के ही ढाबा संचालक को छोड़ दिया। लेकिन  ढाबा संचालक ने छूटने के बाद  एसएसपी से मामले की शिकायत की। SSP ने मामले की गंभीरता को समझा और मस्तूरी थाने के तीन पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है।

एएसआई शिव चंद्रा, थाने के रीडर आरक्षक शशिकरण कुर्रे और एसडीओपी शिवधन बंजारे पर ये संगीन आरोप है। ढाबा संचालक को शराब बेचने का आरोप लगाकर फंसाने की धमकी दी गई। लिहाजा एसएसपी से पूरे घटनाक्रम की जांच की है और एएसआई शिव चंद्रा,आरक्षक शशिकरण कुर्रे ,  शिवधन बंजारे को लाइन अटैच किया है ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!