गटर बना मौत का कुआं! रायपुर अस्पताल में जहरीली गैस से 3 की जान गई

Edited By Himansh sharma, Updated: 18 Mar, 2026 11:55 AM

toxic gas kills 3 during sewer cleaning in raipur

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल में बुधवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया।

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल में बुधवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन सफाईकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, सफाईकर्मी बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के गटर टैंक में उतरे थे। अंदर पहले से भरी जहरीली गैस के संपर्क में आते ही सभी बेहोश हो गए। जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मृतकों की पहचान अनमोल मांझी, गोविंद सेंद्रे और सत्यम कुमार के रूप में हुई है। वहीं एक अन्य कर्मचारी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

परिजनों का हंगामा, अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप

घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी।

बड़ा सवाल: सुरक्षा नियमों की अनदेखी कब तक?

यह हादसा एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि आखिर सीवर सफाई जैसे खतरनाक काम में सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं किया जाता। उचित गैस जांच, ऑक्सीजन सपोर्ट और सेफ्टी किट के बिना मजदूरों को टैंक में उतारना सीधे-सीधे जान से खिलवाड़ है।

कड़ी कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों और परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। यह हादसा सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि सिस्टम की बड़ी लापरवाही का कड़वा सच है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!