Edited By Desh Raj, Updated: 07 Feb, 2026 07:05 PM

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी SIR मामले को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं। इसी बीच इंदौर नगर निगम के महापौर ने कहा है कि अगर जीतू पटवारी अवैध घुसपैठियों के नाम कटने से रोकने की प्रक्रिया में बाधा डाल रहे हैं तो उन पर कार्रवाई होनी चाहिए ।
इंदौर (सचिन बहरानी): कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी SIR मामले को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं। इसी बीच इंदौर नगर निगम के महापौर ने कहा है कि अगर जीतू पटवारी अवैध घुसपैठियों के नाम कटने से रोकने की प्रक्रिया में बाधा डाल रहे हैं तो उन पर कार्रवाई होनी चाहिए । जीतू पटवारी को तो पहले खुद का प्रमाण देना चाहिए। जीतू अपना स्पष्टीकरण दें, कि किस दिन उनका जन्म हुआ है, जनता को पता ही नहीं है। किस जन्म दिनांक के आधार पर उन्होंने युवा प्रदेश अध्यक्ष का पद लिया और कब अपना जन्म प्रमाण पत्र बनाया इनको जनता तो बताना चाहिए।इसलिए जीतू पटवारी तो राजनीतिक मर्यादाओं में रहकर ही कुछ बोलना चाहिए।
दरअसल मध्य प्रदेश में पिछले लंबे समय से निर्वाचन आयोग द्वारा sir के तहत मतदाता सूची तैयार की जा रही है, इसके साथ ही कई लोगों के नाम भी काटे जा रहे हैं। इंदौर में इस प्रक्रिया को लेकर कई दिनों से कांग्रेस द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा पुलिस में शिकायती आवेदन भी दिया गया है।
जीतू बताएं उन्होंने किस तारीख़ को जन्म लिया है-भार्गव
इस पूरे मामले को लेकर इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मीडिया से बात करते हुए जीतू पटवारी को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि एक संवैधानिक संस्था निर्वाचन आयोग द्वारा नियम के तहत पूरा काम किया जा रहा है और अवैध घुसपैठियों के नाम काटे जा रहे हैं। लेकिन जो भी उनको संरक्षण देगा या उनका साथ देगा उनके ऊपर भी कार्रवाई होना चाहिए
अगर जीतू पटवारी घुसपैठियों के नाम नहीं कटने देना चाहते हैं, और उनको संरक्षण दे रहे हैं तो उनके ऊपर भी कार्रवाई होना चाहिए । उन्होंने आगे कहा कि जिस हिसाब से कांग्रेस में भी एक भ्रम की स्थिति है कि उनकी जन्मतिथि आख़िर क्या है और सोशल मीडिया में भी इस पर सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने किस तारीख़ को जन्म लिया और किस हिसाब से उन्होंने चुनाव लड़ा उसको पहले उनको क्लियर करना चाहिए