ग्राउंड में अर्धनग्न हालत में घायल मिली खूबसूरत युवती, दुष्कर्म की आशंका

Edited By Himansh sharma, Updated: 07 Feb, 2026 03:25 PM

woman found injured at ground rape suspected

मध्य प्रदेश के इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुगनी देवी ग्राउंड में एक अर्धनग्न युवती घायल अवस्था में मिली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि युवती सुगनी देवी ग्राउंड के पास ही रहने वाली है।

डीसीपी कुमार प्रतीक ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और उनके आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार युवती के साथ मारपीट किए जाने के भी निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!