बिजली बिल में बंपर ऑफर! 28 फरवरी तक एकमुश्त भुगतान पर 90% सरचार्ज माफ, आखिरी मौका

Edited By Himansh sharma, Updated: 23 Feb, 2026 08:37 PM

big relief on electricity bills in mp get up to 90 surcharge waiver till feb 2

मध्यप्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है।

भोपाल: मध्यप्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। बकाया बिजली बिल जमा कराने वालों को अब सरकार की समाधान योजना 2025-26 के तहत सरचार्ज में 90 प्रतिशत तक की भारी छूट दी जा रही है। यह योजना 28 फरवरी तक लागू है और लाभ लेने के लिए अब सिर्फ 5 दिन बाकी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 नवंबर से शुरू हुई इस योजना का अब तक 20 लाख 26 हजार से अधिक उपभोक्ता लाभ ले चुके हैं। तीन माह से अधिक समय से बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं को एकमुश्त राशि जमा करने पर 90% तक सरचार्ज माफी मिल रही है।

तीनों बिजली कंपनियों में कितना मिला फायदा?

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी:
 

5.98 लाख उपभोक्ताओं ने लाभ लिया,₹578.97 करोड़ मूल राशि जमा, ₹272.76 करोड़ सरचार्ज माफ।

पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी:

7.44 लाख उपभोक्ताओं ने लाभ लिया, ₹205.20 करोड़ जमा, ₹68.06 करोड़ सरचार्ज माफ।

पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी: 6.84 लाख उपभोक्ताओं ने लाभ लिया, ₹186.83 करोड़ जमा, ₹28.16 करोड़ सरचार्ज माफ।

 एकमुश्त भुगतान पर सबसे ज्यादा फायदा

समाधान योजना 2025-26 के दूसरे और अंतिम चरण में उपभोक्ताओं को 50% से लेकर 90% तक सरचार्ज में छूट दी जा रही है। जो उपभोक्ता पहले चरण में शामिल नहीं हो सके, उनके लिए यह आखिरी सुनहरा मौका है।

ऊर्जा मंत्री ने अपील की है कि तीन महीने से ज्यादा बकाया रखने वाले उपभोक्ता 28 फरवरी से पहले योजना में पंजीयन कराकर एकमुश्त या किस्तों में भुगतान कर भारी छूट का लाभ उठाएं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!