भोली सूरत कातिल इरादे...महिलाओं के कारनामें सुन दंग रह जाएंगे आप! 7 लड़कों के साथ पकड़ी गई

Edited By meena, Updated: 27 Feb, 2026 05:46 PM

9 members of bride robbery gang arrested in panna

देखने में खूबसूरत और भोली भाली सूरत, जो हमेशा किसी बड़े शिकार की ताक में रहती है। जी हां एक ऐसा गिरोह जो शादी के नाम पर लोगों को गुमराह करता...

पन्ना (टाइगर खान) : देखने में खूबसूरत और भोली भाली सूरत, जो हमेशा किसी बड़े शिकार की ताक में रहती है। जी हां एक ऐसा गिरोह जो शादी के नाम पर लोगों को गुमराह करता और फिर मौका देखते ही सामने वाले को आर्थिक और मानसिक तौर से शोषण करके नौ दो ग्यारह हो जाता। लेकिन इस बार यह गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसमें एक दो नहीं बल्कि पूरे 9 लोग गिरफ्तार हुए हैं।

PunjabKesari

कहानी पन्ना जिले की है। जहां पुलिस ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए शादी के नाम पर लूटपाट करने वाली 'लुटेरी दुल्हन' गैंग के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह स्कार्पियो में सवार होकर वारदात को अंजाम देता था। मामला बृजपुर थाना क्षेत्र का है। फरियादी बसंत लाल त्रिपाठी को लल्लू चौधरी नाम के बिचौलिए ने शादी का झांसा दिया। जब फरियादी लड़की देखने पहुंचा, तो गिरोह के सदस्यों ने उसे डराया-धमकाया और अपहरण कर सुनसान इलाके में ले गए। यहां बदमाशों ने बंदूक की नोक पर फरियादी से 20 हजार नकद, 80 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए और उसका टैबलेट भी लूट लिया।

PunjabKesari

एसपी निवेदिता नायडू के निर्देशन में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और 9 आरोपियों को दबोच लिया, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल सफेद स्कार्पियो, अपाचे बाइक, 10 मोबाइल और फर्जी शादी के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला मेकअप किट बरामद किया है। आरोपी रीवा, सतना और छतरपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल, गिरोह के मुख्य सरगना लल्लू चौधरी सहित 3 सदस्य फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!