महीनों के गम से बाहर निकली राजा रघुवंशी की मां, कहा- कामाख्या मंदिर पुजारी की भविष्यवाणी सच हुई,भोलेनाथ ने सुन ली

Edited By Desh Raj, Updated: 31 Mar, 2026 01:10 PM

raja raghuvanshi s mother emerges from months of grief

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के चर्चित मामले को कौन नहीं जानता...इस हत्याकांड ने पूरे देश को हिला दिया था...काफी समय से गम में डूबे रघुवंशी परिवार के लिए अब लंबे समय के बाद खुशियां लौटी हैं

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के चर्चित मामले को कौन नहीं जानता...इस हत्याकांड ने पूरे देश को हिला दिया था...काफी समय से गम में डूबे रघुवंशी परिवार के लिए अब लंबे समय के बाद खुशियां लौटी हैं...राजा के परिवार में अब  एक नया मेहमान आया है जिससे परिवार में खुशियां की बहार आई है..दरअसल राजा के बड़े भाई के घर एक बेटे का जन्म हुआ है...राजा की भाभी ने एक बच्चे को जन्म दिया है.. घर में गूंजी एक किलकारी ने परिवार में उत्साह लौटा दिया है.. परिवार के लोग भावुक हो रहे हैं और इस बच्चे को राजा की वापसी कह रह हैं..राजा की मां बोल रही है कि उन पर भोलेनाथ जी की कृपा हुई है..

राजा की मां उमा रघुवंशी के चेहरे पर लौटी रौनक

 

PunjabKesari

 

रविवार को रघुवंशी परिवार में इस बेटे का जन्म हुआ है, और परिवार वाले इसको “राजा” नाम से ही पुकार रहे हैं..राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि राजा की हत्या के बाद जब तेहरवी हुई थी, तब कामाख्या मंदिर के पुजारी ने कहा था कि भाइयों में से किसी के घर राजा दोबारा जन्म लेगा..आज वो भविष्यवाणी सच हुई है..विपिन ने बताया कि जिस दिन राजा की हत्या हुई थी..  उस दिन भी ग्यारस थी और आज भी ग्यारस का ही दिन है.. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, राजा की मौत दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर हुई थी, जबकि आज जन्मा बच्चा भी दोपहर 2 बजकर 42 मिनट पर  पैदा हुआ है..

भाई विपिन रघुवंशी बोला- भाभी राजा का रखती थी पूरा ख्याल

राजा के परिवार में कुल नौ भाई हैं.. उनके भाई सचिन के घर इस बच्चे का जन्म हुआ है.. भाई विपिन का कहना है कि उनकी भाभी पहले भी राजा का बहुत ख्याल रखती थीं.. भाभी ने बेटे के रूप में ‘राजा’ को जन्म दिया है..

मां उमा रघुवंशी ने बताया कि उन्होंने बच्चे का नाम भी ‘राजा’ ही रखा है..  जब उसे ‘राजा’ कहकर पुकारते हैं, तो वह ऐसे देखता है जैसे पहले से पहचानता हो..  लंबे समय बाद परिवार में खुशियां लौटी हैं..  राजा की हत्या के बाद सभी गम में डूबे थे, लेकिन अब इस जन्म ने घर का माहौल बदल दिया है..लिहाजा परिवार इसे राजा की वापसी मान रहा है..

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!