स्कूल यूनिफॉर्म में छात्रा का लड़के संग रोमांस, सड़क किनारे आपत्तिजनक VIDEO वायरल

Edited By Himansh sharma, Updated: 05 Apr, 2026 07:14 PM

schoolgirl romance goes viral in durg

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पर कॉल किया गया, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुं

दुर्ग: जिले में एक वीडियो वायरल होने के बाद माहौल गरमा गया है। वीडियो में एक स्कूली छात्रा स्कूल यूनिफॉर्म में एक लड़के के साथ सड़क किनारे बनी बाउंड्री वॉल पर बैठी नजर आ रही है। दोनों की हरकतें सार्वजनिक जगह के लिहाज से आपत्तिजनक बताई जा रही हैं, जिसे वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

बताया जा रहा है कि छात्रा पास के ही एक सरकारी स्कूल की है। परिजनों को जानकारी दिए बिना वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन स्कूल पहुंचने के बजाय अलग जगह पर देखी गई। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पर कॉल किया गया, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही दोनों वहां से चले गए। फिलहाल मोहन नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वीडियो की सत्यता के साथ-साथ संबंधित लोगों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में अभिभावकों और स्कूलों की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है, ताकि बच्चों को सही मार्गदर्शन मिल सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!