मशहूर कचौड़ी और पूरी-राम भाजी, सीएम यादव ने लोकल व्यंजनों का जमकर लिया स्वाद, Photos वायरल

Edited By Himansh sharma, Updated: 04 Apr, 2026 11:27 AM

mp cm mohan yadav wins hearts with simple street food stop in varanasi

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने वाराणसी दौरे के दौरान स्थानीय खान-पान का आनंद लिया।

भोपाल/वाराणसी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने वाराणसी दौरे के दौरान स्थानीय खान-पान का आनंद लिया। इस दौरान उनकी सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया। उन्हें अपने बीच पाकर लोगों को यकीन ही नहीं हुआ। लोग उनसे मिलकर उत्साहित हुए। इस वाकये की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आमजन इन तस्वीरों को देख सीएम डॉ. यादव की तारीफ कर रहे हैं।   

PunjabKesariगौरतलब है कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का काफिला जब एयरपोर्ट की ओर जा रहा था, तभी वे मिंट हाउस स्थित श्रीराम भंडार पर अचानक रुक गए। यहां उन्होंने बनारस की मशहूर कचौड़ी, पूरी-राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के हर प्रांत और शहर की अपनी विशिष्ट खान-पान संस्कृति होती है, जो वहां की पहचान को दर्शाती है। स्थानीय स्वाद और पारंपरिक व्यंजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

PunjabKesariलोगों के बीच सहज सीएम डॉ. यादव

मुख्यमंत्री के इस सहज और सरल व्यवहार ने आम लोगों का दिल जीत लिया। स्थानीय लोगों ने भी उनसे मुलाकात कर खुशी जाहिर की और उनके इस अंदाज की सराहना की। कई लोगों ने उनसे संवाद भी किया। लोगों का कहना था कि डॉ. मोहन यादव से मिलकर ये लगा ही नहीं कि वे किसी मुख्यमंत्री से बात कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!