बीजेपी में गुटबाजी के संकेत? विधायक के पोस्टर से CM मोहन यादव गायब, मचा बवाल

Edited By Himansh sharma, Updated: 22 Mar, 2026 11:41 AM

cm mohan yadav missing from bjp mla s poster sparks row

विधायक द्वारा आयोजित इस शिविर कार्यक्रम के पोस्टर में मुख्यमंत्री की तस्वीर न होने के पीछे विधायक राजेंद्र मेश्राम की सोच को लेकर अब लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं.

सिंगरौली (अंबुज तिवारी):  मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले की देवसर विधानसभा में आयोजित 2 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम ने विधायक राजेंद्र मेश्राम की मानसिकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.सवाल खड़े भी क्यों न हों,विधायक ने देश की सबसे अनुशासन शील पार्टी होने का दावा करने वाली बीजेपी को ही अपनी इस मानसिकता का शिकार बना दिया है.

PunjabKesari

जानिए पूरा मामला

दरअसल जिले की देवसर विधानसभा क्षेत्र के सरई स्थित शासकीय संदीपनी हायर सेकेंडरी स्कूल में बीजेपी विधायक राजेंद्र मेश्राम ने 20 और 21 मार्च को निःशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया था.दूसरे दिन आयोजन के समापन के मौके पर शिविर में जिले की प्रभारी मंत्री संपतिया ऊइके भी पहुंची थीं.यहां बीजेपी जिलाध्यक्ष से लेकर पार्टी के कई पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे.कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वारा से लेकर मंच तक सजे पोस्टर बैनर में बीजेपी विधायक राजेंद्र मेश्राम हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए जनता का अभिवादन कर रहे थे.लेकिन इन सब के बीच मंच के पीछे लगा पोस्टर विधायक राजेंद्र मेश्राम की सीमित सोच को उजागर कर रहा था.प्रभारी मंत्री से लेकर वहां मौजूद सैकड़ों पदाधिकारी विधायक द्वारा लगवाये गए पोस्टर में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की तस्वीर ढूंढ रहे थे.

बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कहा विधायक का कार्यक्रम था वही बता पाएंगे

विधायक द्वारा आयोजित इस शिविर कार्यक्रम के पोस्टर में मुख्यमंत्री की तस्वीर न होने के पीछे विधायक राजेंद्र मेश्राम की सोच को लेकर अब लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं.हालांकि इस मामले में जब सिंगरौली भाजपा के जिलाअध्यक्ष सुंदरलाल शाह से पूछा गया तो उन्होंने इसे विधायक द्वारा आयोजित कार्यक्रम बताकर अपनी बात पूरी कर ली.

PunjabKesari

विपक्ष ने बताया गुटबाजी

विपक्ष इस मामले को बीजेपी की बड़ी गुटबाजी बता रहा है.कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान का कहना है कि कांग्रेस की गुटबाजी की बात करने वाली बीजेपी खुद कई गुटों में बंटी हुई है.उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर डिप्टी सीएम गुट,सिंधिया गुट,भार्गव गुट,विजयवर्गीय गुट हैं.हो सकता है राजेंद्र मेश्राम मोहन यादव को मुख्यमंत्री न मानते हों!

बहरहाल अपनी विधानसभा क्षेत्र में विधायक ने अपने ही द्वारा आयोजित कार्यक्रम के पोस्टर में सीएम को स्थान क्यों नहीं दिया.यह बात समझ से परे है.बीते नवंबर माह में इसी तरह मऊगंज विधायक द्वारा आयोजित शिविर के पोस्टर में सीएम मोहन यादव की तस्वीर देखने को मिली थी. वह तस्वीर भी आप देखिए.

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!