हवाला कांड में बड़ा खेल! 1 करोड़ कैश पकड़ा, 20 लाख लेकर छोड़ा, 4 पुलिसकर्मी निलंबित

Edited By Himansh sharma, Updated: 22 Mar, 2026 05:44 PM

hawala scam  1 crore seized  20 lakh deal alleged 4 cops suspended

मध्य प्रदेश के गुना में सामने आए बड़े हवाला कांड ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गुना। मध्य प्रदेश के गुना में सामने आए बड़े हवाला कांड ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि चेकिंग के दौरान गुजरात के एक जीरा कारोबारी की कार से करीब 1 करोड़ रुपये नकद पकड़े गए, लेकिन मौके पर 20 लाख रुपये लेकर मामला रफा-दफा कर दिया गया। मामला तूल पकड़ने के बाद ग्वालियर डीआईजी अमित सांघी ने सख्त कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है और एसपी स्तर की जांच के आदेश दिए हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह पूरा मामला 19 मार्च को रूठियाई चौकी क्षेत्र में सामने आया, जब गुजरात नंबर की स्कॉर्पियो को चेकिंग के दौरान रोका गया। जांच के दौरान कार में भारी मात्रा में नकदी मिलने की सूचना के बाद मौके पर ही कथित तौर पर “सेटलमेंट” किया गया।

बताया जा रहा है कि मामले में धरनावदा थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, एक प्रधान आरक्षक और ड्राइवर की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। खास बात यह है कि 20 लाख रुपये की राशि बाद में एक IPS अधिकारी के फोन के बाद वापस भी कर दी गई, जिससे मामला और अधिक गंभीर हो गया।

डीआईजी अमित सांघी ने खुद मौके पर पहुंचकर जांच की और प्रारंभिक जांच में अनियमितताएं पाए जाने के बाद तत्काल चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। अब इस पूरे प्रकरण की गहन विभागीय जांच जारी है। यह मामला न केवल पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाता है, बल्कि कानून व्यवस्था और पारदर्शिता को लेकर भी बड़ी चिंता खड़ी करता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!