Edited By Himansh sharma, Updated: 25 Apr, 2026 11:00 PM

मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति का आदेश जारी किया है।
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति का आदेश जारी किया है। 25 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के अनुसार, संजय नगाइच को निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
संजय नगाइच को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से लेकर अगले आदेश अथवा आयु 67 वर्ष पूर्ण होने तक, जो भी पहले हो, अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में उप सचिव बी.के. पटेल द्वारा आदेश जारी किया गया।
राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन राज्य की भंडारण और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था में अहम भूमिका निभाता है।