निगम-मंडल नियुक्तियों को लेकर आया बड़ा अपडेट, साथ इन पदों की भी जारी होगी लिस्ट

Edited By Himansh sharma, Updated: 18 Apr, 2026 11:07 AM

mp board appointments big update more posts list soon

मध्यप्रदेश की राजनीति में निगम-मंडल नियुक्तियों को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार अब और बढ़ता नजर आ रहा है।

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजनीति में निगम-मंडल नियुक्तियों को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार अब और बढ़ता नजर आ रहा है। भाजपा संगठन और सरकार के स्तर पर चल रही चर्चाओं के बाद फिलहाल यह तय माना जा रहा है कि अप्रैल में नियुक्तियों की घोषणा नहीं होगी। अब संभावना जताई जा रही है कि मई महीने में एक साथ बड़ी सूची जारी की जाएगी।

शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई अहम बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में निगम-मंडल, आयोग और प्राधिकरणों में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार इस बार केवल अध्यक्षों के नाम घोषित नहीं किए जाएंगे, बल्कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की पूरी टीम एक साथ घोषित की जाएगी।

पार्टी का मानना है कि केवल अध्यक्षों की घोषणा करने से राजनीतिक संतुलन पूरी तरह नहीं बन पाता, इसलिए इस बार सभी वर्गों, जिलों और अंचलों को प्रतिनिधित्व देने की रणनीति बनाई जा रही है। यही वजह है कि सूची तैयार करने में अतिरिक्त समय लिया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि अध्यक्ष पदों के लिए कई नाम भोपाल स्तर पर फाइनल कर दिल्ली भेजे जा चुके हैं। केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा के बाद कई नामों पर सहमति भी बन चुकी है। हालांकि अब नई रणनीति के तहत अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष और 4 से 5 सदस्यों की नियुक्तियां भी साथ में की जाएंगी, जिससे कामकाज में तेजी लाई जा सके।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी जिलों से फीडबैक लेकर अंतिम नाम तय करने में जुटे हैं। पार्टी की कोशिश है कि अधिक से अधिक जिलों और सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व मिले, ताकि संगठनात्मक संतुलन मजबूत हो सके।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों को भी अपने प्रभार वाले जिलों में अधिक समय देने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि मई महीने में निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में नियुक्तियों की बड़ी घोषणा हो सकती है, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!