मध्य प्रदेश के राजनीतिक नियुक्तियों की उलटी गिनती चालू,निगमों-मंडलों में नए नामों के साथ सीनियरों नेताओं के नाम शामिल

Edited By Desh Raj, Updated: 19 Apr, 2026 11:50 PM

the countdown for political appointments in madhya pradesh has begun

मध्यप्रदेश में निगम और मंडलों के साथ ही प्राधिकरणों में नियुक्तियों को लेकर लंबे समय से ऐलान का इंतजार किया जा रहा है। लेकिन अब इन ऐलानों को लेकर अपडेट आ रहा है। सारी अटकलों के बीच अब तस्वीर लगभग साफ हो गई है।

(भोपाल): मध्यप्रदेश में निगम और मंडलों के साथ ही प्राधिकरणों में नियुक्तियों को लेकर लंबे समय से ऐलान का इंतजार किया जा रहा है। लेकिन अब इन ऐलानों को लेकर अपडेट आ रहा है। सारी अटकलों के बीच अब तस्वीर लगभग साफ हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, संभावित नामों को दिल्ली से हरी झंडी मिल चुकी है और जल्द ही आधिकारिक सूची जारी की जा सकती है।

नई जानकारी के अनुसार, आयोगों और निगमों के लिए कुछ नाम लगभग तय माने जा रहे हैं। इनमें अनुसूचित जाति आयोग के लिए कैलाश जाटव, अनुसूचित जनजाति आयोग के लिए भगत सिंह नेताम और युवा आयोग के लिए प्रवीण शर्मा के नाम प्रमुख हैं।

इसी के साथ लघु उद्योग निगम के लिए विनोद गोटिया, मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के लिए संजय नगाइच, कटनी विकास प्राधिकरण के लिए शशांक श्रीवास्तव के साथ ही ओरछा विकास प्राधिकरण के लिए अखिलेश अयाची के नाम से चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं दूसरी ओर वित्त विकास निगम के लिए दीपक सक्सेना और कोल विकास प्राधिकरण के लिए रामलाल रौतेल के नाम आगे चल रहे हैं।

इसके साथ ही जानकारी ये भी सामने आ रहि है कि  कई सीनियर नेताओं और पूर्व मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इन नामों में लालसिंह आर्य, अरविंद भदौरिया, रामनिवास रावत, उमाशंकर गुप्ता, कमल पटेल के साथ ही इमरती देवी के नामों पर सहमति बनती दिख रही है ।

कुछ विधायक की अपनी मजबूत दावेदारी को कर रहे पुख्ता

इसके साथ ही  निगम-मंडलों में कुछ विधायकों को भी जगह मिल सकती है, जिनमें अजय बिश्नोई, शैलेंद्र जैन, प्रदीप लारिया, अभिलाष पांडे  जैसे नामों पर चर्चा हो रही है। वहीं पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह का नाम सुर्खियों में है। लिहाजा काफी समय से ऐलान का इंतजार अब खत्म होने वाला है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!