10 हजार रुपए रिश्वत लेते अधिकारी को पकड़ा, शिक्षकों से एरियर्स की राशि बनाने के नाम पर मांगी थी घूस; ACB ने की बड़ी कार्रवाई

Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 Sep, 2026 05:33 PM

official caught accepting a 10 000 bribe he had demanded the

सुकमाः छत्तीसगढ़ राज्य के सुकमा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एक अधिकारी को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। शिक्षकों से एरियर्स की राशि...

सुकमाः छत्तीसगढ़ राज्य के सुकमा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एक अधिकारी को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। शिक्षकों से एरियर्स की राशि बनाने के नाम पर घूस मांगी थी।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय से जुड़ा है। जहां शिक्षकों से एरियर्स की राशि बनाने के नाम पर रिश्वत मांगने की शिकायत ACB की टीम को मिली। मामले की शिकायत पर टीम ने BEO कार्यालय में पहुंच कर छापेमारी की। मौके पर बीईओ को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। इस दौरान दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य संबंधित कागजात की जांच जारी है। अधिकारियों द्वारा रिश्वतखोरी से जुड़े मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!