MP में निगम मंडलों की नियुक्तियों पर आया नया अपडेट! जानिए अब कहां फंसा पेच

Edited By meena, Updated: 22 Apr, 2026 12:30 PM

new on appointments to corporations and boards in mp find out where the

मध्य प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों के इंतजार में टिकटिकी लगाकर बैठे नेताओं के बड़ी जानकारी निकलकर सामने आई है। निगम मंडल, बोर्ड और आयोगों में नियुक्तियों के लिए अभी इन नेताओं को और इंतजार करना पड़ेगा...

भोपाल : मध्य प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों के इंतजार में टिकटिकी लगाकर बैठे नेताओं के बड़ी जानकारी निकलकर सामने आई है। निगम मंडल, बोर्ड और आयोगों में नियुक्तियों के लिए अभी इन नेताओं को और इंतजार करना पड़ेगा। जी हां मध्य प्रदेश में फिलहाल राजनीतिक नियुक्तियां कुछ दिनों के लिए टल गई हैं। इसके दो बड़े कारण सामने आए हैं।

मध्य प्रदेश में होने वाली राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर हाल ही में भाजपा के वरिष्ठ नेता का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि इस वक्त भाजपा का पूरा फोकस पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों पर है। निगम मंडलों में की सूची लगभग तैयार है। जिन्हें एडजस्ट करना था उनके नामों पर चर्चा हो चुकी है। कुछ अन्य नाम है जिन पर मंथन होना बाकी है। 4 मई को 5 राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद निगम-मंडलों में नियुक्तियों की लिस्ट घोषित होना शुरु हो जाएगी।

वहीं बीजेपी कार्यालय में भी इन नियुक्तियों को लेकर एक बड़ी बैठक हुई थी। जिसमें सीएम मोहन यादव और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ कई सीनियर पदाधिकारी शामिल हुए थे। जिसमें संकेत मिले हैं कि फिलहाल निगम मंडल और प्राधिकरणों के अध्यक्षों का नाम की घोषणा अभी नहीं होगी। एक महीने बाद अध्यक्षों के साथ उपाध्यक्ष और सदस्यों के नाम भी एक साथ जारी किए जा सकते हैं।

बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि जितने भी प्रभारी बैठक में शामिल हुए हैं वह सभी अपने-अपने जिलों में नाम जल्द से जल्द तय कर लें। ताकि अध्यक्षों के साथ-साथ अब उपाध्यक्षों और सदस्यों के नाम एक साथ जारी किए जा सके। सूत्रों की मानें तो ताकि मई के महीने तक इन नियुक्तियों की घोषणा की जा सकती है। कहा जा रहा है कि राजनीतिक समन्यव बनाने के लिए इस बार केवल अध्यक्ष का नाम जारी नहीं होगा। पूरे आयोग की टीम एक साथ जारी होगी. ताकि तेजी से इन पदों पर काम की प्रक्रिया भी आगे बढ़ सके। इधर निगम मंडलों के नाम फिलहाल तय मानें जा रहे हैं। दिल्ली हाईकमान से लिस्ट को हरी झंडी मिल चुकी है। सब नियुक्तियों की सूची लगभग साथ साथ जारी की जाएगी।

बता दें कि मध्य प्रदेश में भाजपा संगठन में लगातार नियुक्तियों की जा रही है। हाल ही में पार्टी ने नगरीय निकायों के लिए एल्डरमैन नियुक्त किए थे। पहली लिस्ट में नगर परिषदों और नगर पालिकाओं को मिलाकर 169 निकायों में एल्डरमैन नियुक्त किए जा चुके हैं। अभी विश्वविद्यालयों की कार्यपरिषद में भी संघ, भाजपा और विद्यार्थी परिषद से जुड़े नेताओं को शामिल किया जा रहा है। आने वाले समय में राज्य में नगर निगमों सहित 244 निकायों में एल्डमैन नियुक्त किए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!