निगम-मंडलों में बंपर नियुक्तियां! इस दिग्गज नेता को मिला बड़ा पद, आदेश जारी

Edited By Himansh sharma, Updated: 26 Apr, 2026 08:19 PM

mp nigam mandal senior leader gets big responsibility order issued

मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार के तहत निगम-मंडलों और विकास प्राधिकरणों में नियुक्तियों का दौर लगातार जारी है।

भोपाल: मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार के तहत निगम-मंडलों और विकास प्राधिकरणों में नियुक्तियों का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में अमरकंटक विकास प्राधिकरण की नई नियुक्ति सूची भी जारी कर दी गई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, श्री राजेंद्र शुक्ला को अमरकंटक विकास प्राधिकरण, अमरकंटक (जिला अनूपपुर) में अध्यक्ष पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नियुक्त किया गया है।

प्रदेश में पिछले कुछ समय से लगातार निगम-मंडलों, प्राधिकरणों और विभिन्न संस्थाओं में नियुक्तियां हो रही हैं, जिससे संगठन और सत्ता के बीच समन्वय को मजबूत करने की रणनीति साफ दिखाई दे रही है। भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय नेताओं को जिम्मेदारियां देकर सरकार राजनीतिक और प्रशासनिक संतुलन साधने में जुटी हुई है।

इन नियुक्तियों को आगामी राजनीतिक समीकरणों और क्षेत्रीय संतुलन से जोड़कर भी देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में ऐसी कई और सूचियां जारी हो सकती हैं, जिनमें वरिष्ठ और सक्रिय नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!