कांग्रेस को बड़ा झटका! दिग्गज नेता का अचानक निधन, पार्टी में शोक की लहर

Edited By Himansh sharma, Updated: 10 Jun, 2026 03:51 PM

senior congress leader jitendra singh thakur passes away

छत्तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और कांकेर नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर का मंगलवार दोपहर हैदराबाद में निधन हो गया।

कांकेर:  छत्तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और कांकेर नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर का मंगलवार दोपहर हैदराबाद में निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और हैदराबाद में उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद दोपहर करीब 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

जितेंद्र सिंह ठाकुर का राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ था। अपनी मेहनत, संगठन क्षमता और जनसेवा के दम पर उन्होंने कांग्रेस में मजबूत पहचान बनाई। कांकेर नगर पालिका के उपाध्यक्ष से लेकर अध्यक्ष तक का सफर तय करते हुए उन्होंने शहर के विकास में अहम भूमिका निभाई। संगठन में उनकी पकड़ इतनी मजबूत थी कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पार्टी उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपती थी।

उनके निधन की खबर सामने आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी हाल ही में उनके निवास पहुंचकर उनका हालचाल जाना था।

जितेंद्र सिंह ठाकुर को कांग्रेस संगठन की मजबूत कड़ी माना जाता था। उनका अंतिम संस्कार बुधवार शाम 4 बजे किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में समर्थकों और राजनीतिक हस्तियों के पहुंचने की संभावना है। जनसेवा को समर्पित एक कर्मठ नेता का यूं चले जाना कांग्रेस परिवार और कांकेर जिले के लिए अपूरणीय क्षति है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!