महिला से अश्लील हरकत के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, CCTV आया सामने

Edited By meena, Updated: 10 Jun, 2026 02:33 PM

congress leader arrested for allegedly committing an obscene act with a woman c

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में महिला से अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कांग्रेस नेता समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है...

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में महिला से अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कांग्रेस नेता समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते दिखाई दे रहे हैं। घटना अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम अमलेश्वरडीह की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोरध्वज साहू उर्फ मोनू साहू, दीपक वर्मा और जय साहू को गिरफ्तार किया गया। मोरध्वज साहू उर्फ मोनू पूर्व सीएम भूपेश बघेल का करीबी बताया जा रहा है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जे ल भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि विवाद की जड़ पुरानी रंजिश और शासकीय जमीन पर कथित कब्जे का मामला है। शिकायतकर्ता और अमलेश्वर के पूर्व पालिका उपाध्यक्ष उमेश साहू का आरोप है कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य के भतीजे पर सरकारी भूमि पर कब्जा करने की शिकायत की गई थी। इसके बाद से उन्हें और उनके परिवार को लगातार धमकियां मिल रही थीं।

आरोप है कि 7 जून की रात करीब 11 बजे आरोपी कार से उमेश साहू के घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। घर की घंटी बजने पर जब उमेश की पत्नी बाहर आईं तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और अश्लील इशारे किए। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और घर में घुसने का प्रयास किया।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!