नाबालिग का फोटो एडिट कर अश्लील वीडियो किया वायरल, 3 आरोपी गिरफ्तार, फोटो लीक करने वाली BLO पर भी गिरी गाज

Edited By Vandana Khosla, Updated: 24 Jun, 2026 06:06 PM

obscene circulated after editing a minor s photo 3 accused

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर): उज्जैन से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग छात्रा की फोटो का दुरुपयोग कर उसे अश्लील वीडियो में एडिट करके सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला बीएलओ सहित चार आरोपियों...

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर): उज्जैन से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग छात्रा की फोटो का दुरुपयोग कर उसे अश्लील वीडियो में एडिट करके सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला बीएलओ सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

उज्जैन के पंवासा थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा को बदनाम करने की साजिश का पुलिस ने खुलासा किया है। 21 जून 2026 को पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी के नाम से अश्लील वीडियो गांव और समाज के व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल किए जा रहे हैं। इससे गांव में अफवाह फैल गई कि वीडियो में दिखाई दे रही युवती उनकी बेटी है, जिससे परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची।

जांच में पुलिस को पता चला कि वीडियो में दिखाई दे रही युवती कोई और थी। आरोपियों ने किसी दूसरी लड़की के अश्लील वीडियो का स्क्रीनशॉट लेकर उसमें नाबालिग की फोटो एडिट कर दी थी। साइबर सेल की जांच में खुलासा हुआ कि पीड़िता की पासपोर्ट साइज फोटो नवंबर 2025 में विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान जमा किए गए दस्तावेजों से हासिल की गई थी। आरोप है कि बीएलओ फखरुनिशा उर्फ बेबी ने यह फोटो आरोपी एहसान पटेल को भेजी थी।

इसके बाद फोटो अन्य आरोपियों तक पहुंची और मुजफ्फर पटेल ने तकनीक का दुरुपयोग कर आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर वायरल कर दिया। पुलिस ने आबिद पटेल, मुजफ्फर पटेल, एहसान पटेल और फखरुनिशा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में चार मोबाइल फोन और सरकारी दस्तावेज जब्त किए गए हैं। एक आरोपी यूसुफ पटेल अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने बीएनएस और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!