राम मंदिर चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, अयोध्या के वकील नहीं करेंगे पैरवी, दिग्विजय का बड़ा बयान आया सामने

Edited By Vandana Khosla, Updated: 29 Jun, 2026 06:19 PM

ram mandir theft case 8 accused in judicial custody ayodhya lawyers

बड़वानी (संदीप कुशवाहा): अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले ने नया मोड़ ले लिया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की 11 जुलाई को प्रस्तावित बैठक अब 6 जुलाई को अयोध्या में होगी। वहीं, अब इस मामले में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री...

बड़वानी (संदीप कुशवाहा): अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले ने नया मोड़ ले लिया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की 11 जुलाई को प्रस्तावित बैठक अब 6 जुलाई को अयोध्या में होगी। वहीं, अब इस मामले में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बयान भी सामने आया है। दिग्विजय ने BJP-RSS पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

क्या बोले दिग्विजय सिंह?
पूर्व CM ने राम मंदिर में चंदा चोरी मामले को लेकर BJP-RSS पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण के लिए श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चंदे को लेकर उठे सवालों का जवाब जनता को मिलना चाहिए। उन्होंने इस मुद्दे पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की भूमिका पर भी सवाल उठाए। प्रेस वार्ता के दौरान दिग्विजय सिंह ने आरएसएस  पर भी निशाना साधते हुए भाजपा की कार्यशैली की आलोचना की।

चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोपाल राव के बयान दर्ज
आपको बता दें कि पूरे विवाद के बीच बीच, चढ़ावा चोरी मामले में पूर्व पदाधिकारी चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से पुलिस ने पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। पूछताछ के बाद चंपत राय दिल्ली रवाना हो गए। मामला अब सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गया है। CBI जांच की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार करते हुए कहा कि छुट्टियों के बाद इस पर सुनवाई की जाएगी।

उधर, पुलिस ने जेल में बंद आठ आरोपियों के बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है। अयोध्या धाम स्थित SBI शाखा से सात आरोपियों के बैंक स्टेटमेंट जुटाए गए हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि मंदिर में नौकरी मिलने के बाद उनके खातों में कितना पैसा जमा हुआ। बैंक के दो कर्मचारियों को भी नोटिस जारी किया गया है। सोमवार को सभी आठ आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस ने रिमांड नहीं मांगी। अदालत ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी।

आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे वकील
इधर, अयोध्या बार के वकीलों की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। वकीलों ने ऐलान किया कि चढ़ावा चोरी के आरोपियों की पैरवी कोई भी अधिवक्ता नहीं करेगा। साथ ही चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा से अयोध्या छोड़ने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन किया जाएगा।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!