MP में एक और कांग्रेस MLA के दावे से बढ़ी हलचल, बोले- मुझे भाजपा से ऑफर आया, अब मैं जा रहा, सीधे 18 तारीख को वोट डालने आऊंगा

Edited By meena, Updated: 09 Jun, 2026 12:28 PM

congress mla babulal jandel s major statement

मध्य प्रदेश में भाजपा द्वारा राज्यसभा के लिए तीसरा उम्मीदवार उतारने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा को तीसरी सीट जीतने के लिए महज 10 विधायकों की...

भोपाल (इजहार खान) : मध्य प्रदेश में भाजपा द्वारा राज्यसभा के लिए तीसरा उम्मीदवार उतारने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा को तीसरी सीट जीतने के लिए महज 10 विधायकों की जरूरत है। ऐसे में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर सताने लगा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कई विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। ऐसे में अपने विधायकों की बाड़ेबंदी के लिए कांग्रेस सभी विधायकों को कहीं सुरक्षित जगह ले जाने वाली है। इसी बीच श्योपुर विधायक बाबू जंडेल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से उन्हें  10 करोड़ का ऑफर आया है।

बाबू जंडेल ने कहा कि हम 18 तारीख तक घूमने जा रहे है। हमारे नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष की क्या क्या प्लानिंग है ये नहीं पता लेकिन हम परिवार समेत जा रहे हैं और सीधे 18 तारीख को वोट डालने ही आएंगे। उन्होंने कहा कि मैं तीर्थ यात्रा की मांग कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि हमें समय मिल रहा है घूमने का तो राजनीतिक जीवन से दूर कुछ दिन परिवार संग घूम लेंगे। बेंगलूर घूम लेंगे। उन्होंने कहा कि हमें भाजपा से ऑफर आ रहे हैं। भाजपा से फोन आ रहे हैं। 10-10 करोड़ का ऑफर आ रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि हमारे ऊपर कांग्रेस हाईकमान की ओर से कोई दवाब नहीं है। हम अपनी मर्जी से घूमने जा रहे हैं।

इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को मध्य प्रदेश में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार के घर पर एक डिनर मीटिंग आयोजित की। इस दौरान राज्यसभा में मीनाक्षी नटराजन की जीत को लेकर खास रणनीति तैयार की गई। जिसके तहत मौजूदा हालातों को देखते हुए और क्रॉस वोटिंग की आशंका के बीच कांग्रेस अपने विधायकों को बचाने के लिए किसी अन्य जगह में शिफ्ट करेगी। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस विधायकों को पहले हिमाचल ले जाने की बात कही जा रही थी लेकिन अब उन्हें कर्नाटक ले जाने की चर्चा है। सभी विधायकों को आज बेंगलुरू शिफ्ट कर दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!