दतिया के दंगल के बीच बड़ा दावा-दामोदर भाई MLA बनकर जा रहे हैं और 2 सालों में बेहतर विधायक साबित होंगे!

Edited By Desh Raj, Updated: 27 Jul, 2026 04:46 PM

damodar bhai is leaving as mla  chandrashekhar

दतिया उपचुनाव में राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गरमा चुका है। पार्टियों के स्टार प्रचारक अब दतिया के दंगल में अपनी अपनी तरह माहौल बनाने के लिए पूरी तरह कमर कस चुके हैं। इसी कड़ी में

(दतिया):दतिया उपचुनाव में राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गरमा चुका है। पार्टियों के स्टार प्रचारक अब दतिया के दंगल में अपनी अपनी तरह माहौल बनाने के लिए पूरी तरह कमर कस चुके हैं। इसी कड़ी में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव के लिए नगीना से सांसद चंद्रेशेखर आजाद ने प्रचार किया और दामोदर यादव के पक्ष में हवा बनाई।

दरअसल जैसे-जैसे चुनाव प्रचार अंतिम दौर में पहुंच रहा है वैसे वैसे मुकाबले में पूरी ताकत झौंकी जा रही है। भाजपा और कांग्रेस के बीच अबकी बार आजाद समाज पार्टी ने भी पूरा दमखम जीतने के लिए लगाया है।  आजाद समाज पार्टी (ASP) के दामोदर यादव प्रत्याशी इस चुनाव में अपनी जीत के दावे कर रहे हैं और दोनों पार्टियों को टक्कर  भी दे रहे हैं।

दामोदर भाई विधायक (MLA) बनकर जाएंगे-चंद्रशेखर

सोमवार को सांसद चंद्रशेखर आजाद दतिया में चुनाव प्रचार के  लिए पहुंचे।  सभा को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद रावण ने कहा कि "यह समर्थन लोगों के आशीर्वाद से मिल रहा है। दामोदर यादव ने इसके लिए बहुत मेहनत की है। हमारी पार्टी लगातार युवाओं और किसानों की आवाज़ उठा रही है। अन्याय और तानाशाही के ख़िलाफ़ आजाद समाज पार्टी लड़ाई लड़ रही है।  सांमतशाही के खिलाफ लड़ाई हम लड़ रहे हैं। चंद्रशेखर आजाद ने बड़ा दावा करते हुए  कहा कि  दामोदर भाई विधायक (MLA) बनकर जाएंगे औऱ 2 सालों में ये  सबसे बेहतर विधायक साबित होंगे।

दतिया में डर और भय का माहौल होता था-चंद्रशेखर

इस मौके पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि दतिया में डर और भय का माहौल होता था लेकिन इस बार यहां डर खत्म हो रहा है। हमारे प्रत्याशी दतिया में अपना प्रभाव छोड रहे हैं और विकास के लिए दामोदर यादव सही हैं

दामोदर का दावा- एक लाख वोट से जीतेंगे...

इस बीच  दामोदर यादव चुनाव में उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। यादव ने अपने कार्यकर्ताओं से कड़ी मेहनत के लिए कहा है। इसके साथ ही दामोदर यादव ने कहा कि वो एक लाख से अधिक वोट हमें मिलेंगे। हम धरातल पर काम कर रहें हैं और दतिया को भय मुक्त बनाना है, क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए काम करना है। लिहाजा चंद्रशेखर आजाद के दतिया में दंगल में आने से दामोदर यादव ने भी बड़ा दावा कर दिया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!