बड़ी खबरः दतिया उपचुनाव में 22 प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला, आज चुनाव चिन्ह होंगे आवंटित

Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Jul, 2026 01:35 PM

big news contest in datia by election to be among 22

दतियाः मध्यप्रदेश के दतिया उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां उपचुनाव में 22 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। बैलेट यूनिट में नोटा सहित 16 ही ऑप्शन हैं। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर 2 ईवीएम मशीनें लगेगी। सूत्रों की मानें तो दतिया में...

दतियाः मध्यप्रदेश के दतिया उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां उपचुनाव में 22 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। बैलेट यूनिट में नोटा सहित 16 ही ऑप्शन हैं। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर 2 ईवीएम मशीनें लगेगी। सूत्रों की मानें तो दतिया में नामांकन की जांच और वापसी की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। शुक्रवार को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, दतिया विधानसभा उपचुनाव में नामांकन वापसी की प्रक्रिया के अंतिम दिन शादाबुद्दीन और मेहरवान सिंह बघेल ने अपना नाम वापस ले लिया। इससे पहले केशव यादव भी चुनावी दौड़ से बाहर हो चुके थे। अब नोटा सहित कुल 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके चलते चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। बैलेट यूनिट में नोटा सहित 16 ही ऑप्शन हैं। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर 2 ईवीएम मशीनें लगेगी। वहीं, प्रशासन ने भारत निर्वाचन आयोग को सूची भेजी हैं। गुरूवार देर रात तक चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया चली। वहीं, आज यानी शुक्रवार को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

वहीं, दतिया उपचुनाव में 22 उम्मीदवार होने की वजह से दो बैलेट यूनिट का इस्तेमाल किया जाएगा। इस दौरान मतदाताओं को दोनों यूनिट में उम्मीदवारों के नाम और चुनाव चिह्न दिखाई देंगे। अब देखना ये होगा कि चुनाव में किस उम्मीदवार को सबसे ज्यादा फायदा मिलता है। इसी के साथ ही मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथों पर जरूरी व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!