Edited By Desh Raj, Updated: 17 Jul, 2026 05:41 PM

मध्य प्रदेश कांग्रेस में कांग्रेस की गुटबाजी और अंदरूनी खींचतान खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर कांग्रेस की कलह सबके सामने आ गई है। कांग्रेस विधायक ने ही ऐसा बोल दिया है जिससे हलचल मच गई है।
(डेस्क):मध्य प्रदेश कांग्रेस में कांग्रेस की गुटबाजी और अंदरूनी खींचतान खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर कांग्रेस की कलह सबके सामने आ गई है। कांग्रेस विधायक ने ही ऐसा बोल दिया है जिससे हलचल मच गई है। दरअसल आगर मालवा जिले की सुसनेर विधानसभा से कांग्रेस विधायक भेरूसिंह परिहार 'बापू' खुद की नजरअंदाजी से इतने नाराज और दुखी हैं कि उन्होंने खुलकर अपने दिल की बात रखी है। अपनी ही पार्टी और संगठन नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाते हुए भेरुसिंह परिवार ने आलाकमान को समस्या का हल निकालने का अल्टीमेटम दिया है नहीं को पार्टी में रहने पर विचार करने तक की बात कह डाली है।
जीतू पटवारी को भी दी नसीहत
भेरूसिंह परिहार ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर सीधा निशाना साधते हुए बड़ी बात बोली है। उन्होंने कहा कि केवल प्रदेशभर में दौरे करने से सरकार नहीं बनेगी। पहले पार्टी के अंदर की कलह खत्म करनी होगी। परिहार ने कहा कि अगर संगठन नहीं संभला तो 2028 में भी कामयाबी नहीं मिलेगी और कांग्रेस सत्ता से दूर रहेगी।
बता दें ये मामला नलखेड़ा में कांग्रेस नेता अजय सिंह द्वारा ली गई संगठनात्मक बैठक से जुड़ा है। विधायक परिहार का आरोप है कि उनकी ही विधानसभा में ब्लॉक और नगर कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, लेकिन उन्हें इसकी कोई सूचना तक नहीं दी गई। विधायक होने के नाते उन्हें किसी ने बताना तक जरूरी नहीं समझा। लिहाजा भेरूसिंह परिहार के इन तेवरों से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं और एक और विधायक बड़ा फैसला ले सकता है।