राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त भाजपा के दिग्गज नेता का अचानक निधन, संगठन में शोक की लहर

Edited By Himansh sharma, Updated: 17 May, 2026 02:42 PM

bjp leader bharat matiyara passes away party mourns sudden demise

छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त वरिष्ठ भाजपा नेता भरत मटियारा का हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।

कांकेर। छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त वरिष्ठ भाजपा नेता भरत मटियारा का हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे भाजपा संगठन और समर्थकों में गहरा शोक व्याप्त हो गया है।

जानकारी के अनुसार, भरत मटियारा पिछले लगभग एक माह से अस्वस्थ चल रहे थे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पहले रायपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए उन्हें हैदराबाद रेफर किया गया। वहां एक निजी अस्पताल में चल रहे इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

भरत मटियारा भाजपा संगठन में एक सक्रिय और अनुभवी चेहरा माने जाते थे। वे कांकेर भाजपा जिला अध्यक्ष के पद पर दो बार रह चुके थे और बाद में मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे।उनके निधन की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!