भाजपा में बड़ी टूट! एक साथ 26 नेताओं ने दिया अचानक इस्तीफा, राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 31 Jul, 2026 05:35 PM

major split in the bjp 26 leaders resign suddenly en

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति में से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां भाजपा को बड़ा झटका लगा है। सूत्रों के मुताबिक, डोंगरगढ़ भाजपा में पूर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुमित मिश्रा, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष एम. तुलसी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला...

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति में से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां भाजपा को बड़ा झटका लगा है। सूत्रों के मुताबिक, डोंगरगढ़ भाजपा में पूर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुमित मिश्रा, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष एम. तुलसी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री बलविंदर सिंह भाटिया समेत 26 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को सौंपे गए इस्तीफा पत्र में कार्यकर्ताओं ने शहर मंडल अध्यक्ष जसमीत सिंह बन्नोतआना पर परिवारवाद, गुटबाजी और समर्पित कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्र में कहा गया है कि संगठन के महत्वपूर्ण निर्णय कुछ चुनिंदा लोगों के प्रभाव में लिए जा रहे हैं, जिससे लंबे समय से पार्टी की सेवा कर रहे निष्ठावान कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उनकी मेहनत और योगदान की अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण संगठन के भीतर निराशा और असंतोष का माहौल बन गया है।

बता दें कि इससे पहले 111 कार्यकर्ताओं और अब 26 नेताओं ने अचानक इस्तीफा दिया है। इसके अलावा भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता अनिल पांडेय भी पार्टी छोड़ चुके हैं। वहीं नगर पालिका के पार्षद अमित छाबड़ा ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। लगातार हो रहे इन घटनाक्रमों से माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में डोंगरगढ़ विधानसभा में भाजपा की राजनीतिक चुनौतियां और बढ़ सकती है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!