Edited By meena, Updated: 09 Jun, 2026 04:33 PM

मध्य प्रदेश के भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भोपाल एयरपोर्ट पर कांग्रेस विधायकों को बेंगलुरू ले जाने वाले विमान को उड़ान की इजाजत नहीं मिल रही...
भोपाल (इजहार खान) : मध्य प्रदेश के भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भोपाल एयरपोर्ट पर कांग्रेस विधायकों को बेंगलुरू ले जाने वाले विमान को उड़ान की इजाजत नहीं मिल रही है। सूत्रों की मानें तो सभी विधायक नेता प्रतिपक्ष समेत एयरपोर्ट पर स्पेशल विमान से बेंगलुरु जाने के लिए तैयार है, लेकिन उड़ान की अनुमति नहीं मिली है।
बता दें कि कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को आरोप लगाया कि 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले BJP उनके विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने क्रॉस-वोटिंग रोकने और अपने खेमे को एकजुट रखने के लिए अपने विधायकों को कांग्रेस-शासित कर्नाटक भेजने का फैसला किया है।
सभी विधायक एयरपोर्ट पर एकत्रित हुए। इस दौरान कई विधायकों के परिवार भी उनके साथ है। हालांकि देखना रोचक होगा कि क्या विधायकों के विमान को उड़ान की इजाजत मिलती है या नहीं। हालांकि विमान को उड़ान की इजाजत क्यों नहीं मिली है। इसके कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
सौंसर के विधायक विजय रेवनाथ चौरे ने बताया कि सभी कांग्रेस विधायकों को पार्टी-शासित कर्नाटक के बेंगलुरु भेजा जा रहा है। कांग्रेस विधायकों यादवेंद्र सिंह और बाबू जंडेल ने भी पुष्टि की कि विधायकों को कर्नाटक भेजा जा रहा है।
विपक्ष के नेता सिंघार ने आरोप लगाया कि BJP कांग्रेस विधायकों को "खरीदने" की कोशिश कर रही है और कहा कि उन सभी को पार्टी-शासित राज्य में भेजा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के कुछ विधायकों ने उन्हें बताया कि BJP के सदस्य "नोटों से भरे बैग" लेकर उनके पास आए थे, लेकिन उन्होंने उन्हें लौटा दिया। कांग्रेस नेता ने जोर देकर कहा कि वोटिंग के दिन BJP की "साजिशें" नाकाम हो जाएंगी।