Edited By Desh Raj, Updated: 18 Jun, 2026 06:12 PM

मध्य प्रदेश में कांग्रेस विद्यार्थियों के लिए मैदान में उतर आई है। कांग्रेस ने एक ऐसी समिति का गठन किया है जो छात्रों को न्याय दिलाएगी। दरअसल मध्य प्रदेश कांग्रेस ने NEET मामले पर युवा मामलों की समिति का गठन किया है।
(भोपाल):मध्य प्रदेश में कांग्रेस विद्यार्थियों के लिए मैदान में उतर आई है। कांग्रेस ने एक ऐसी समिति का गठन किया है जो छात्रों को न्याय दिलाएगी। दरअसल मध्य प्रदेश कांग्रेस ने NEET मामले पर युवा मामलों की समिति का गठन किया है। इस समिति का जो अहम काम होगा वो युवाओं से बातचीत करके समस्याओं का हल करना और रणनीति बनाकर क्रियान्वयन करने की दिशा में होगा।
NEET परीक्षा में हुई धांधली और प्रभावित छात्रों को न्याय दिलाने की बात
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने NEET परीक्षा में धांधली और प्रभावित छात्रों को न्याय दिलाने की दिशा में “छात्रों की गूंज” अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत कांग्रेस प्रभावित विद्यार्थियों से बात करके न्याय दिलाने का काम करेगी।
इस अभियान में मध्यप्रदेश के युवाओं और पीड़ित छात्रों से संवाद करके समस्याओं, सुझावों को आगे की रणनीति तैयार करने के लिए समिति का गठन किया है। इस समिति का गठन प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन के बाद किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कमेटी के सदस्यों से सहयोग और सक्रिय रहने के साथ ही किए गए काम को कमेटी में अवगत कराने की अपील की है।
कमेटी में कई दिग्गज शामिल
साथ ही फैसला किया गया है कि छात्रों की आवाज़ को और अधिक स्तर पर उठाने के लिए इस अभियान को जन आंदोलन बनाया जाएगा। समिति में कई वरिष्ठ और युवा नेताओं को जगह दी गई है जिसमें प्रियव्रत सिंह, जयवर्धन सिंह, सचिन यादव, कुणाल चौधरी, यश घनघोरिया, विपिन वानखेड़े, मितेंद्र दर्शन सिंह, आशुतोष चौकसे, मनीष चौधरी, पोरलाल खरते, आनंद जाट, सदफ खान को शामिल किया गया है। लिहाजा इस समिति का गठन करके कांग्रेस छात्रों की लड़ाई करने का मन चुकी है।

