MP कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाई वोल्टेज ड्रामा! दिग्गज नेता दिग्विजय और प्रभारी के बीच मंच पर तनातनी, Video वायरल से मचा सियासी भूचाल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Jun, 2026 12:26 PM

high voltage drama at the mp congress press

भोपालः मध्य प्रदेश में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस ने अचानक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई। इस दौरान वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के बीच मंच पर ही तनातनी हो गई। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।...

भोपालः मध्य प्रदेश में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस ने अचानक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई। इस दौरान वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के बीच मंच पर ही तनातनी हो गई। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिससे प्रदेश में सियासी भूचाल मचा है।

दरअसल, कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिग्विजय सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता जेपी धनोपिया की ओर इशारा करते हुए बोलने को कहा। लेकिन, मामला उस वक्त गरमा गया जब प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने दिग्विजय सिंह की बात को बीच में टोक दिया। इतना ही नहीं बल्की उन्हें दो टूक लहजे में कहा- हम कर लेंगे। प्रभारी की इस बात पर दिग्विजय सिंह असहज हो गए और उन्होंने भरे मंच पर हाथ जोड़कर हरीश चौधरी को जवाब दिया। दोनों नेताओं के बीच हुआ यह सीधा संवाद कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

वहीं, मामला और बिगड़ता तब नजर आया जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दिग्विजय सिंह से मीडिया के सामने अपनी बात रखने का आग्रह किया। लेकिन, दिग्विजय सिंह ने साफ तौर पर इनकार कर दिया। जिससे मंच पर मौजूद अन्य नेता भी सन्न रह गए। कांग्रेस में अंदरूनी कलह और सियासी तनाव का इस तरह खुलकर सामने आना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!