महिला के साथ ये क्या कर बैठे BJP के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक? VIDEO वायरल होते ही कांग्रेस बोली- कुछ तो शर्म करो!

Edited By Himansh sharma, Updated: 31 May, 2026 12:20 PM

ex bjp mla sparks row after viral with woman

मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक कलरसिंह भाबर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

झाबुआ। मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक कलरसिंह भाबर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पूर्व विधायक कथित तौर पर कुछ महिलाओं के साथ तीखी बहस करते और एक महिला का हाथ पकड़कर उसे झटकते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है और कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। जानकारी के अनुसार, यह घटना थांदला क्षेत्र की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में एक खेत के पास जेसीबी मशीन खड़ी दिखाई दे रही है, जिसमें पूर्व विधायक बैठे नजर आते हैं। इसी दौरान कुछ महिलाएं जेसीबी के सामने आकर विरोध जताती दिखाई देती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पूर्व विधायक गुस्से में जेसीबी से नीचे उतरते हैं और महिलाओं से बहस करने लगते हैं। इसी बीच एक महिला का हाथ पकड़कर उसे पीछे की ओर झटकते हुए भी दिखाई देते हैं।

घटना के दौरान मौजूद एक व्यक्ति वीडियो बनाते हुए पूर्व विधायक को महिलाओं के साथ इस तरह का व्यवहार न करने की बात कहते हुए भी सुनाई देता है। यही दृश्य अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा मामला

स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला किसी राजनीतिक कार्यक्रम का नहीं बल्कि पारिवारिक और जमीन विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पूर्व विधायक के परिवार की ओर से दावा किया गया है कि संबंधित महिलाएं जमीन संबंधी विवाद को लेकर उनके परिजनों को परेशान कर रही थीं, जिसके चलते विवाद बढ़ गया।

हालांकि, अब तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। थांदला पुलिस का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई आवेदन या शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, इसलिए फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

PunjabKesariकांग्रेस ने भाजपा को घेरा

वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए इसे महिलाओं के सम्मान से जोड़ दिया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा के नेता सत्ता और प्रभाव के दम पर आम लोगों, विशेषकर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। कांग्रेस ने भाजपा संगठन से मामले का संज्ञान लेते हुए पूर्व विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

वहीं भाजपा की ओर से इस मुद्दे पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि महिला सम्मान जैसे संवेदनशील मुद्दे पर वायरल हुए इस वीडियो का असर स्थानीय राजनीति में देखने को मिल सकता है।

फिलहाल, वीडियो की सत्यता और घटना के पूरे घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो ने पूर्व विधायक को विवादों के केंद्र में ला खड़ा किया है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन और राजनीतिक दल इस मामले में आगे क्या रुख अपनाते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!