कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक के वाहन पर पथराव, गन शॉट से हमले की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Edited By Vandana Khosla, Updated: 29 May, 2026 11:47 AM

a senior congress leader and former mla s vehicle was pelted with stones

बड़वानी: मध्यप्रदेश के बड़वानी में से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक ग्यारसीलाल रावत के वाहन पर देर रात पथराव हुआ। परिजनों ने गन शॉट से हमले की आशंका जताई है। गनीमत यह रही है कि पूर्व विधायक और वाहन...

बड़वानी: मध्यप्रदेश के बड़वानी में से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक ग्यारसीलाल रावत के वाहन पर देर रात पथराव हुआ। परिजनों ने गन शॉट से हमले की आशंका जताई है। गनीमत यह रही है कि पूर्व विधायक और वाहन चालक दोनों सुरक्षित है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना वरला थाना क्षेत्र की है। जहां बुधवार देर रात ग्यारसीलाल रावत वाहन से सेंधवा से अपने गांव हिंगवा घर वापिस लौट रहे थे। इसी दौरान मोहनपड़ावा गांव में वन विभाग की नर्सरी के पास अचानक उनके वाहन पर पथराव किया गया। घटना के वक्त कार में पूर्व विधायक ग्यारसीलाल रावत और चालक सवार थे। इससे पहले दोनों कुछ सोच-समझ पाते अचानक वाहन पर ताबड़तोड़ पत्थर आकर लगे। इस घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके पर भाग निकले।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की गई। गनीमत यह रही कि ग्यारसीलाल रावत और वाहन चालक सुरक्षित है। केवल, वाहन को ही नुकसान पहुंचा है। इधर, रावत के बेटे ने वाहन पर गन शॉट से हमले की आशंका जताई है। उन्होंने फॉरेंसिक जांच की मांग की है। बता दें, रावत प्रदेश कांग्रेस महासचिव भी है। पूर्व विधायक ग्यारसीलाल रावत की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!