Edited By meena, Updated: 06 May, 2026 02:47 PM

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह फेरबदल जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए किया गया है। जिसके तहत सहायक...
सूरजपुर (पुष्पेंद्र सिंह) : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह फेरबदल जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए किया गया है। जिसके तहत सहायक उपनिरीक्षकों स्तर के 12 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है। इनमें से 3 को चौकी प्रभारी बनाया गया है, वहीं एक को रक्षित केंद्र भेजा गया है। इस संबंध में जिले के पुलिस कप्तान ने आदेश जारी किया है.
देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
