देवास में 'पटाखा कारखाने' में धमाका, 3 लोगों की मौत, कई घायल, CM मोहन ने किया सहायता राशि का ऐलान
Edited By meena, Updated: 14 May, 2026 02:49 PM

मध्यप्रदेश के देवास जिले में बृहस्पतिवार को कथित तौर पर पटाखा कारखाने में धमाके के बाद आग लग गई जिसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है...
देवास (एहतेशाम कुरैशी) : मध्यप्रदेश के देवास जिले में बृहस्पतिवार को कथित तौर पर पटाखा कारखाने में धमाके के बाद आग लग गई जिसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। सीएम मोहन यादव ने तुरंत घटना को संज्ञान में लेते हुए सख्त और जरूरी निर्देश दिए हैं। वहीं घटना पर चिंता जाहिर की और पीड़ितों के लिए सहायता राशि की घोषणा की।
अधिकारियों ने बताया कि टोंक कलां क्षेत्र में एक कारखाने में धमाका हुआ और आग लग गई। उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन का संयुक्त दल मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में जुट गया है और घायलों को अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि कारखाने में अवैध तौर पर पटाखे बनाए जा रहे थे और वहां भीषण विस्फोट हुआ। पुलिस और प्रशासन के आला अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने हालांकि कारखाने में बन रहे उत्पाद को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं की है।

सीएम मोहन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- देवास जिले के टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कई लोगों के हताहत होने का समाचार हृदय विदारक है। मैंने जिले के प्रभारी एवं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं।
मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने एवं घायलों का निःशुल्क इलाज करने के लिये निर्देश दिये हैं। बाबा महाकाल से दिवंगतों की शांति, शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति तथा दुर्घटना में घायलों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
Related Story

भोजशाला पहुंच टी राजा ने PM मोदी और CM मोहन की तारीफ की, BJP MLA ने बाकी मुख्यमंत्रियों को कह दिया...

CM मोहन कैबिनेट में धाकड़ फैसले, कपास को लेकर ऐतिहासिक निर्णय,लोकहित के लिए 13 हजार 800 करोड़ मंजूर

भारतीय सेना का AN-32 विमान क्रैश, 5 जवानों के शहीद होने पर CM मोहन भी हुए दुखी

भाजपा के दिग्गज विधायक के पिता का निधन, CM मोहन यादव हुए दुखी; सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट

राज्यसभा चुनाव पर दिल्ली में महामंथन, CM मोहन की हाईकमान से बैठक, 48 घंटे में उम्मीदवारों का ऐलान...

MP के किसानों की हुई बल्ले-बल्ले! CM मोहन ने किया बड़ा ऐलान, मिलेगा यह खास उपहार

MP को देश दुनिया में पहचान दिलाने वाले पद्म विभूषण शख्सियत का दुखद निधन, CM मोहन ने जताया शोक

"जब तक जीत नहीं जाते, शांत नहीं बैठेंगे", भाजपा उम्मीदवार केवट के नामांकन के बाद CM मोहन यादव का...

राज्यसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस को झटका,कांग्रेस MLA की CM मोहन और सीनियर लीडर्स...

पूर्व लोकसभा महासचिव सुभाष कश्यप के निधन पर दुखी हुए CM मोहन यादव, सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर...