राज्य में पुलिस अफसरों के तबादले, रिटायरमेंट से पहले हटाए गए TI, आदेश जारी

Edited By meena, Updated: 12 May, 2026 08:51 PM

3 police station in charges transferred in bilaspur

इस आदेश के तहत तीन थाना प्रभारियों के तबादले के किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं...

बिलासपुर (पुष्पेंद्र सिंह) : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एसएसपी रजनेश सिंह ने यह तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत तीन थाना प्रभारियों के तबादले के किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

तबादले में सबसे अहम बात यह कि बिलासपुर में इसी माह 31 मई को रिटायर हो रहे सिविल लाइन थाना प्रभारी को एसएसपी रजनेश सिंह ने हटा दिया है। उनकी जगह सिरगिट्‌टी थाना प्रभारी किशोर केंवट को सिविल लाइन थाने भेजा गया है। वहीं अभय बैस को सिरगिट्‌टी थाना की जिम्मेवारी सौंपी गई है।  बताया जा रहा है कि अभय बैस पिछले एक साल से इस पोस्टिंग के लिए प्रयास कर रहे थे। पिछली बार उनका आदेश जारी होने के बावजूद वे जॉइन नहीं कर पाए थे, लेकिन इस बार उन्हें सफलता मिल गई।

थाना प्रभारी एसआर साहू को सरकंडा सीएसपी ऑफिस में पोस्टिंग दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, पहले निरीक्षक निलेश पांडेय को सिविल लाइन थाना भेजने की चर्चा थी, लेकिन उनके प्रमोशन की संभावना के चलते विभाग ने किशोर केंवट को वहां भेजा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!