राज्य में नामी कारोबारी के बेटे ने की आत्महत्या! पूरे इलाके में फैली दहशत

Edited By Vandana Khosla, Updated: 22 May, 2026 12:59 PM

the son of a prominent businessman in the state commits

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): छत्तीसगढ़ के रायपुर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां शहर के एक नामी कारोबारी के बेटे ने आत्महत्या की है। मृतक का शव घर में पंखे से लटका मिला है। बताया जा रहा है कि बाप-बेटा दोनों ज्वेलर्स कारोबारी है।...

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): छत्तीसगढ़ के रायपुर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां शहर के एक नामी कारोबारी के बेटे ने आत्महत्या की है। मृतक का शव घर में पंखे से लटका मिला है। बताया जा रहा है कि बाप-बेटा दोनों ज्वेलर्स कारोबारी है। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। सूत्रों के मुताबिक 3 साल पूर्व प्रवाल सोनी के बेटे और पत्नी ने भी खुदकुशी की थी।

जानकारी के अनुसार, यह घटना सदर बाजार में स्थित एक घर में हुई है। जहां निवासी ज्वेलर्स अशोक पोद्दार के बेटे प्रवाल सोनी ने खुदकुशी कर अपनी जान दी है। प्रवाल सोनी का शव कमरे में पंखे में लटका मिला है। बताया जा रहा है कि दोनों पिता-पुत्र घर में अकेले रहते थे। मृतक के पिता अशोक पोद्दार श्री ज्वेलर्स के संचालक है। दोनों साथ में ज्वेलर्स का काम करते है।

शुक्रवार सुबह बेटे को फंदे पर लटकर देखकर पिता के होश उड़ गए। इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस जांच में जुटी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!