Edited By meena, Updated: 13 Aug, 2026 09:34 PM

मध्य प्रदेश के नेताओं का दिल्ली आलाकमान के साथ मुलाकातों का दौर जारी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मध्य प्रदेश में कोई राजनीतिक बदलाव होने वाला...
डेस्क: मध्य प्रदेश के नेताओं का दिल्ली आलाकमान के साथ मुलाकातों का दौर जारी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मध्य प्रदेश में कोई राजनीतिक बदलाव होने वाला है। लेकिन पंजाब केसरी के पास इस संबंध में अंदर की जानकारी है। जानकारी के मुताबिक, सीएम मोहन यादव की कुर्सी पर कोई खतरा नहीं है। जी हां दिल्ली आलाकमान से मोहन यादव के लिए सीधे सपोर्ट है, पीएम मोदी के मुताबिक मोहन यादव फुल टाइम पांच साल के लिए मध्य प्रदेश के मुखिया रहेंगे। मोहन यादव पर दिल्ली को पूरा विश्वास है और उनको पूरी शिद्दत के साथ मध्य प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए कहा गया है।
वीडियो...

दिल्ली में मध्य प्रदेश बीजेपी के बड़े नेता कर चुके हैं मुलाकात
दरअसल, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। जिसके बाद कयासों का दौर शुरु हुआ था। हालांकि शिवराज चौहान केंद्रीय कृषि मंत्री है और उनको कई कामों से पीएम मोदी से मुलाकात करनी पड़ती है क्योंकि उनका मंत्रालय ही ऐसा है। इसके बाद मध्य प्रदेश बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा ने भी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी, जो चर्चाओं का विषय बन गई। वहीं इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात चर्चा बन गई। फिर इसके बाद मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल दिल्ली पहुंचे हैं। इस तरह से एक के बाद एक दिग्गजों की मुलाकातों से सियासी फिजा में हलचल पैदा कर दी कि कुछ होने वाला है।

दिल्ली आलाकमान को मोहन यादव पर पूरा भरोसा
पंजाब केसरी को मिली पक्के सूत्रों से जानकारी के मुताबिक, सीएम मोहन यादव को दिल्ली से पूरी सपोर्ट है और उन्हें मध्य प्रदेश को इसी तरह से प्रगति पद पर आगे ले जाने की जिम्मेवारी है। लेकिन इसके साथ ही एक और बात भी गौर करने वाली है कि अब मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार भी होने वाला है, इसको लेकर दिग्गज नेताओं का इस संबंध मुलाकात के मायने निकाले जा सकते हैं।

दरअसल पंजाब केसरी के पास जानकारी है कि CM को लेकर कोई चर्चा नहीं है, लेकिन इतना जरुर हो सकता है कि कैबिनेट विस्तार में बदलाव या संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कुछ चेंज देखने को मिल सकता है। पीएम मोदी सीएम मोहन को लेकर पहले ही काफी कुछ स्पष्ट कर चुके हैं। मोहन यादव पर पीएम मोदी का भरोसा कायम है। इसलिए दिल्ली में मध्य प्रदेश बीजेपी नेताओं की मुलाकातों के बीजेपी में हलचल से जोड़ा जाना फिलहाल सही नहीं है।