Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 Apr, 2026 10:11 AM

भोपालः कल यानी 14 अप्रैल को एमपी भाजपा कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई है। बैठक में कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। इस दौरान पार्टी एवं सरकार से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
भोपालः कल यानी 14 अप्रैल को एमपी भाजपा कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई है। बैठक में कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। इस दौरान पार्टी एवं सरकार से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राज्य स्तरीय कोर कमेटी की पहली बैठक 14 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रदेश के संगठनात्मक और सरकार से जुड़े अहम विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रदेश सरकार ने यूसीसी को छह माह में लागू करने को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।
बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।