मध्य प्रदेश में अब इस समाज को मिल सकता है SC का दर्जा, एक प्रदेश, एक समुदाय, एक आरक्षण की भरी हुंकार

Edited By Desh Raj, Updated: 27 Feb, 2026 06:08 PM

this community can now get sc status in madhya pradesh

भोपाल में अनुसूचित जाति का दर्जा पाने के लिए एक बड़ा प्रदर्शन हुआ है। अनुसूचित जाति का दर्जा (SC status) पूरे प्रदेश में लागू करने की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा रजक समाज ने अरेरा कॉलोनी स्थित एनसीपी ग्राउंड में जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया गया।...

(भोपाल): भोपाल में अनुसूचित जाति का दर्जा पाने के लिए एक बड़ा प्रदर्शन हुआ है। अनुसूचित जाति का दर्जा (SC status) पूरे प्रदेश में लागू करने की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा रजक समाज ने अरेरा कॉलोनी स्थित एनसीपी ग्राउंड में जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में जमकर नारेबाजी  की गई है। रजक समाज ने प्रदर्शन करते हुए  “एक प्रदेश, एक समुदाय, एक आरक्षण” का नारा लगाते हुए रजक और धोबी समाज को संपूर्ण मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग की है। हालांकि मुख्यमंत्री निवास के घेराव के लिए बढ़ते प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बीच रास्ते में रोक लिया।

एक प्रदेश, एक समुदाय, एक आरक्षण” का लगे नारे

इस मौके पर कई  जिलों से बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हुए और  SC का दर्जा देने के लिए नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि एक ही राज्य में एक ही जाति के साथ अलग-अलग श्रेणी का व्यवहार किया जाना अन्यायपूर्ण है। रजक समाज ने प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि  इसी विसंगति के कारण समाज के युवाओं को शिक्षा के साथ  ही नौकरी पाने के भी  समान अवसर नहीं मिल पा रहे ।

आंदोलन को प्रदेशव्यापी करने की दी चेतावनी

प्रदर्शन के दौरान  संयुक्त मोर्चा प्रदेश संयोजक ने कहा कि वर्तमान में रजक/धोबी समाज को केवल भोपाल, सीहोर और रायसेन जिलों में ही अनुसूचित जाति का दर्जा प्राप्त है, लेकिन अन्य जिलों में समाज पिछड़ा वर्ग में दर्ज है। एक ही राज्य में एक ही समुदाय के लिए अलग-अलग आरक्षण व्यवस्था सिद्धांतों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि विवाह के बाद जिलों के आधार पर बच्चों की श्रेणी बदल जाना गंभीर विसंगति है, जिसे खत्म किया जाना चाहिए। लिहाजा रजक समाज के लोगों ने  चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा और अपना हक लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!