निगम-मंडल नियुक्तियों पर लगेगी मुहर? BJP की बड़ी बैठक से पहले Hemant Khandelwal का बड़ा बयान

Edited By Himansh sharma, Updated: 14 Apr, 2026 01:00 PM

mp bjp core meeting today big decisions likely

मध्य प्रदेश की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।

बैतूल: (रामकिशोर पवार): मध्य प्रदेश की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। सत्ता और संगठन के बड़े फैसलों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक से पहले प्रदेश अध्यक्ष Hemant Khandelwal ने पंजाब केसरी से खास बातचीत में कई संकेत दिए हैं, जिनसे आने वाले दिनों में बड़े बदलाव की आहट साफ महसूस हो रही है। खंडेलवाल ने कहा कि कोर कमेटी की बैठक पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है, जहां संगठन से लेकर सरकार तक के अहम मुद्दों पर गंभीर मंथन किया जाता है। उन्होंने साफ किया कि भाजपा एकजुट होकर काम करने वाली पार्टी है और यहां हर नेता और कार्यकर्ता के बीच लगातार संवाद बना रहता है।

पूर्व मंत्री Narottam Mishra से मुलाकात के सवाल पर भी उन्होंने यही संदेश दिया कि पार्टी में सब एक हैं और आपसी तालमेल पूरी तरह मजबूत है। दरअसल, इस बैठक को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा निगम-मंडलों में नियुक्तियों और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, लंबे समय से लंबित इन फैसलों पर अब मुहर लग सकती है। इससे न सिर्फ संगठन में नई ऊर्जा आएगी, बल्कि सरकार के कामकाज में भी गति देखने को मिल सकती है।

बैतूल में हुई इस बातचीत के बाद अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि बैठक के बाद पार्टी कौन से बड़े फैसले सामने लाती है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति में अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!